बहराइच, फरवरी 22 -- बहराइच, संवाददाता। आत्मा योजना अंतर्गत बहराइच के 70 किसानों के प्रशिक्षण दल को उपनिदेशक कृषि विनय कुमार वर्मा ने कृषि भवन प्रांगण बहराइच से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दल के सदस्य पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर उधम सिंह नगर उत्तराखंड एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली जाएगा। प्रशिक्षण दल को रवाना करने से पूर्व उपनिदेशक कृषि विनय कुमार वर्मा ने किसानों से कहा कि वह जहां जा रहे हैं l गंभीरता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करें तथा संस्थान पर बोई गई फसलों का अवलोकन भी करें l कृषि की नवीनतम तकनीकी सीख कर तथा इसका उपयोग स्वयं की फसल उत्पादकता बढ़ाने के साथ-साथ अपने आसपास के किसानों में कृषि तकनीकी का प्रचार -प्रसार करें, जिससे वह भी अपनी फसल उत्पादन को बढ़ाकर अधिक आय अर्जित कर सकें l जिला ...