नई दिल्ली, फरवरी 23 -- पाकिस्तान ने शनिवार को अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों मे कई जगहों पर हवाई हमले किए और फिर 70 आतंकियों को मार गिराने का दावा किया है। हालांकि अफगानिस्तान का कहना है कि पाक ने रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाया है जिसमें कि महिलाओं-बच्चों समेत आम लोगों की जान चली गई है। जियो न्यूज़ के एक कार्यक्रम में पाकिस्तान के गृह राज्य मंत्री तलल चौधरी ने कहा, "अफगानिस्तान लंबे समय से आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। पाकिस्तान अपने नागरिकों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा के लिए हरसंभव कदम उठा रहा है।"मारे गए आतंकियों में अधिकांश पाकिस्तानी चौधरी ने कहा कि मारे गए 70 आतंकवादियों में से अधिकांश पाकिस्तानी नागरिक थे। उन्होंने कहा, "इस बात के पर्याप्त सबूत हैं कि मारे गए अधिकांश आतंकवादी पाकिस्तानी थे।" इससे पहले, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.