मिर्जापुर, फरवरी 14 -- चील्ह। विकास खंड कोन स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में शुक्रवार को 70 आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकत्रियों को बच्चों के लिए फोम मैट और शिशु डेस्क वितरित किए गए। खंड विकास अधिकारी रामराज कुशवाहा ने सामग्री वितरित करते हुए इसका उपयोग बच्चों के बैठने और पढ़ने में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बाल विकास परियोजना अधिकारी ज्योतिमा सिंह ने बताया कि यह व्यवस्था आईसीडीएस विभाग के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है। इस दौरान प्रधान संघ जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, एडीओ राजेश कुमार, जेई वेद प्रकाश समेत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.