घाटशिला, मार्च 12 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के नया बाजार के वार्ड नंबर 10 में पुराने पंचायत भवन के पास 11.9 करोड़ की लागत से टाउन हॉल और एक बहु मंजिला शॉपिंग कंपलेक्स का निर्माण जल्द ही शुरू होगा। इसके लिए मंगलवार की शाम को पदाधिकारियों ने जमीन की मापी की। पुराने पंचायत भवन की जगह पर 7. 90 करोड़ की लागत से जल्द ही अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त वातानुकूलित नगर भवन (रिक्रिएशन हॉल) का निर्माण किया जाएगा। इससे सटे पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जर्जर भवन एवं आवासों को तोड़कर 3.30 करोड़ की लागत से तीन मंजिला शॉपिंग कंपलेक्स का निर्माण होगा। अंचल अधिकारी नवीन पुरती, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी चंदन कुमार, नगर प्रबंधक अनंत खलखो, कनीय अभियंता मीता राय, अंचल निरीक्षक पृथ्वी मुर्मू एवं अंचल के अमीन धर्मेंद्र महतो प्रस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.