बलिया, मार्च 28 -- रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। गंगा की कटान से एनएच-31 के बचाव के लिए कार्यदायी संस्था बाढ़ खंड ने नामित ठेकेदार के साथ मंगलवार को कार्यस्थल पर भूमिपूजन किया। विभाग के अनुसार सात करोड़ से अधिक की लागत की परियोजना के अंतर्गत चार डेंपनर बनाये जाएंगे। साथ ही एक क्षतिग्रस्त स्पर के नोज की मरम्मत भी की जायेगी। क्षेत्र के पचरुखिया से लगायत दूबेछपरा के बीच गंगा की लहरें पिछले दो दशक से कटान करते हुए एनएच-31 पर लगातार खतरा बनाये हुए हैं। इस बीच विभाग कटान रोकने के लिए दो दशक के बीच अरबों रुपए की परियोजना पर काम करा चुका है। फिर भी कटान पर अंकुश नहीं लग सका। विभागीय जेई अमरनाथ वर्मा ने भूमि पूजन के बाद बताया कि परियोजना सात करोड़ 83 लाख 45 हजार की है। इसके तहत एनएच-31 के किमी 27.500 से किमी 27.950 के बीच चार डेंपनर (स्पर के नोज के आकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.