गोरखपुर, दिसम्बर 3 -- गोरखपुर। वाराणसी मंडल के मैरवा यार्ड में प्वाइंट एवं क्रॉसिंग के बदले जाने के लिए ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते कुछ ट्रेनें निरस्त तो कुछ बदले रास्ते से चलाई जाएंगी। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है। निरस्तीकरण - गोरखपुर एवं छपरा से 07, 10, 13 एवं 16 दिसम्बर, 2025 को चलने वाली 55056/55055 गोरखपुर-छपरा-गोरखपुर पैसेंजर निरस्त रहेगी। मार्ग परिवर्तन - गोरखपुर से 07 एवं 16 दिसम्बर, 2025 को चलने वाली 15048 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर कैंट-भटनी-सीवान के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-कप्तानगंज-थावे-सीवान के रास्ते चलाई जाएगी। -अमृतसर से 09 दिसम्बर, 2025 को चलने वाली 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर कैंट-भटनी-सीवान के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-कप्तानगंज-थ...