बेंगलुरु, अप्रैल 2 -- कर्नाटक के चिक्कमगलुरु जिले से मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां के मागलू गांव में एक शख्स ने अपनी 7 साल की बेटी सहित परिवार के तीन सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद उसने खुद की भी जान ले ली। आरोपी की पहचान 40 वर्षीय रत्नाकर गौड़ा के रूप में हुई है, जो पास के किथलिकोंडा गांव का रहने वाला था। मंगलवार रात उसने अपनी 7 साल की बेटी, सास ज्योति (50) और साली सिंधु (24) का कत्ल कर दिया। हमले में सिंधु के पति अविनाश (38) भी बुरी तरह जख्मी हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिक्कमगलुरु के पुलिस अधीक्षक विक्रम आमटे के मुताबिक, शख्स ने पारिवारिक कलह से तंग आकर यह कदम उठाया। दरअसल पति-पत्नी में चल रही अनबन को लेकर रत्नाकर की पत्नी बीते दो सालों से उससे अलग रह रही थी और म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.