वरिष्ठ संवाददाता, जनवरी 22 -- गोरखपुर में इंस्टाग्राम स्टार अंशिका सिंह के वसूली के खेल ने सबको हैरान कर दिया है। 7.5 हजार फॉलोअर्स वाली इस युवती ने फर्जी केस और धमकी के जरिए दारोगा समेत करीब 150 लोगों से रंगदारी वसूली। मामले में सोमवार को अंशिका सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दरअसल, कैंट इलाके में मंगलवार की देर शाम रंगदारी के 50 हजार रुपये न देने पर युवक को गोली मारी गई थी। अस्पताल मैनेजर की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी अंशिका सिंह को बुधवार को जेल भिजवा दिया। जांच में पता चला कि अंशिका सिंह फर्जी केस में फंसाने की धमकी देकर पहले भी मैनेजर से 12 हजार रुपये की वसूली कर चुकी थी। इसके बाद बर्थडे के दिन मंगलवार को फिर 50 हजार की डिमांड की। रुपये कम होने पर विवाद हो गया, जिसके बाद उसने पिस्टल से मैनेजर पर गोली दागी। वह बचने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.