नई दिल्ली, मार्च 12 -- India retail inflation: खुदरा महंगाई के मोर्चे पर एक राहत की खबर है। दरअसल, सब्जियों और प्रोटीन-युक्त उत्पादों की कीमतों में वृद्धि की दर घटने से फरवरी में खुदरा महंगाई सालाना आधार पर घटकर 3.61 प्रतिशत पर आ गई है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने फरवरी महीने के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी किए। यह आंकड़ा सात महीने का निचला स्तर है। बता दें कि खुदरा मुद्रास्फीति जनवरी में 4.26 प्रतिशत के स्तर पर थी, जबकि फरवरी, 2024 में यह 5.09 प्रतिशत थी।रेपो रेट में कटौती की बढ़ी उम्मीद बहरहाल, खुदरा मुद्रास्फीति में आई इस गिरावट से भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के लिए अगले महीने होने वाली मौद्रिक समीक्षा के दौरान रेपो रेट में लगातार दूसरी बार कटौती की गुंजाइश बन गई है। बता दें कि आरबीआई ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.