बिहारशरीफ, जनवरी 13 -- 7 डिसमिल निजी जमीन पर बना दिया रास्ता, न्याय के लिए भटक रहे भूस्वामी बिहारशरीफ, निज संवाददाता। सिलाव आंचल के नानंद मौजा में 19 डिसमिल जमीन के सात डिसमिल निजी जमीन पर सार्वजनिक रास्ता बना दिया गया है। भूस्वामी अपनी ही जमीन पाने के लिए दर-दर भटक रहा है। एनटीपीसी के सेवानिवृत्त महाप्रबंधक इं. अनिल कुमार ने कहा कि इस जमीन पर 36 सालों से उनका कब्जा है। यह जमीन पत्नी उमा किरण कुमारी के नाम से है। वर्ष 1995 से इसकी रसीद उनके नाम से कट रही है। बावजूद कुछ लोगों ने उनके निजी जमीन पर जबरन ईंट बिछाकर रास्ता बना दिया है। वे अपनी जमीन के लिए अधिकारियों के पास गुहार लगा चुके हैं। लेकिन, अब तक उनकी जमीन की मापी नहीं करायी गयी है। उन्होंने कहा दबंगों के सामने कानून बौना नजर आ रहा है। एक सेवानिवृत्त महाप्रबंधक बुजुर्ग को न्याय के लिए...