बुलंदशहर, दिसम्बर 30 -- नव वर्ष 2026 का आगाज कड़ाके की ठंड के बीच होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार नए साल की पहली सुबह न्यूनतम तापमान करीब 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके साथ ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की भी संभावना जताई गई है। ऐसे में नए साल का स्वागत ठंड और नमी भरे मौसम में होगा, जिससे गलन और ठिठुरन का असर और बढ़ सकता है। नए साल के स्वागत को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर के प्रमुख बाजारों, कैफे और रेस्टोरेंट में रौनक बढ़ गई है। लोग दोस्तों और परिवार के साथ जश्न मनाने की तैयारियों में जुटे हैं। वहीं, ठंड के चलते लोगों ने ऊनी कपड़ों, जैकेट, टोपी और अलाव का सहारा लेना शुरू कर दिया है। मौसम में संभावित बदलाव के कारण रात के समय ठंड और ज्यादा चुभने वाली महसू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.