लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 5 -- दिसंबर की शुरुआत के साथ ही मौसम ने अपना रुख बदल लिया है। शुक्रवार को सर्दी ने जोर पकड़ते हुए अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान मात्र सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह और शाम के समय चल रही करीब आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली सर्द हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। पिछले एक सप्ताह से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन में हल्की धूप निकलने के बावजूद हवा में सर्दी बनी हुई है। शाम ढलते ही चौराहों पर अलाव जलने शुरू हो गए हैं। बढ़ती सर्द के चलते ऊनी कपड़ों और गर्म जुराबों की मांग भी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और नीचे जा सकता है। विभाग ने अनुमान जताया है कि उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ और हवा के बदलते रुख के कारण लगातार सर्दी बढ़ती रहेगी। वहीं, रात के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.