बेगुसराय, मई 11 -- बरौनी। रेल प्रशासन ने यात्रियों के सुविधा के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया है। जानकारी के मुताबिक ट्रेन संख्या 04020 आनंद विहार-बरौनी स्पेशल 06 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। ट्रेन संख्या 04019 बरौनी-आनंद विहार स्पेशल 07 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को बरौनी से खुलेगी। ट्रेन संख्या 04606 श्रीमता वैष्णो देवी कटरा-गुवाहाटी स्पेशल 30 मई तक प्रत्येक शुक्रवार को श्रीमता वैष्णो देवी कटरा से खुलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04605 गुवाहाटी-श्रीमता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल 02 जून तक प्रत्येक सोमवार को गुवाहाटी से खुलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.