मैनपुरी, जून 28 -- मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मंडल स्तरीय बैठक मंडल कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में किसानों से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और कई अहम निर्णय लिए गए। मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर ने बताया कि 7 जुलाई को यमुना एक्सप्रेसवे के तीनों टोल आगरा, मथुरा और अलीगढ़ को किसानों के साथ मिलकर टोल फ्री किया जाएगा। इस प्रदर्शन में आगरा व अलीगढ़ मंडल के सभी जिलाध्यक्ष और बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे। भाकियू नेताओं का कहना है कि यमुना प्राधिकरण से कई दौर की बैठकें होने के बावजूद किसानों को आज तक उनका हक नहीं मिल सका है। प्राधिकरण ने अपनी सीमा से बाहर 10 से 15 किलोमीटर तक जमीन का अधिग्रहण कर लिया है, न तो उसके लिए अनुमति दी गई और न ही कोई विकास कार्य किया गया। मैनपुरी जिले में प्रशासन की मिली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.