नई दिल्ली, मार्च 20 -- हाथरस में कॉलेज के अंदर ही छात्राओं का यौन शोषण करने वाला प्रोफेसर रजनीश कुमार गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इस गिरफ्तारी के बाद कई खुलासे हुए हैं। प्रोफेसर 2001 में बागला डिग्री कॉलेज में तैनात हुआ था। पुलिस के अनुसार प्रोफेसर का एक साथ छह से सात छात्राओं के साथ शारीरिक संबंध था। इसके साथ ही कॉलेज की ही एक संविदा टीचर के साथ भी उसका संबंध था। इसके बाद छिपे कैमरे से सबकुछ रिकॉर्ड कर लेता था। इस रिकॉर्डिंग से छात्राओं को ब्लैकमेल करता और बार-बार संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। एक छात्रा की शिकायत और वीडियो वायरल होने के बाद प्रोफेसर के खिलाफ 13 मार्च को एफआईआर दर्ज हुई थी। एफआईआर दर्ज होते ही प्रोफेसर फरार हो गया था। उसके पीछे पड़ी पुलिस ने गुरुवार को प्रयागराज से प्रोफेसर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.