मुंगेर, फरवरी 22 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। बिहार में शराबबंदी के बाद सूखा नशा, खासकर स्मैक का कारोबार तेजी से फैलता जा रहा है, जिसकी चपेट में कम उम्र के युवा आ रहे हैं। यह चुनौती मुंगेर में भी अपना पैर पसार रहा है। ऐसे में, इस चुनौती से निपटने के लिए पुलिस अधीक्षक सैय्यद इमरान मसूद के निर्देश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें पुलिस को सफलता मिल रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को वासुदेवपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चंडिका स्थान क्षेत्र में छापेमारी कर स्मैक तस्करी का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 7 ग्राम स्मैक, 15,100 रुपये नकद, एक डिजिटल तराजू और चार सीसीटीवी टीवी सेट बरामद किए हैं। मौके से दो तस्कर युवकों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल कुमार पिता कारेलाल सहनी) और राजा कुमार पिता भोला...