जमशेदपुर, जनवरी 4 -- जमशेदपुर। आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर की पांच ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से यह आदेश हुआ है। इससे झाड़ग्राम धनबाद ट्रेन 9 और 11 जनवरी को बोकारो तक चलेगी। टाटानगर हटिया एक्सप्रेस का मार्ग 6 जनवरी को चांडिल से बदल जाएगा। टाटानगर से आसनसोल के बीच चलने वाली दो मेमू ट्रेनों को लाइन ब्लॉक के दौरान आद्रा स्टेशन से अप डाउन करने का आदेश है जबकि खड़कपुर मिदनापुर एवं अन्य कई मार्ग की ट्रेनों को भी रद्द करने के साथ बदले मार्ग पर चलने का आदेश है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.