गोपालगंज, नवम्बर 5 -- थावे। एक संवाददाता पूर्वोत्तर रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए थावे जंक्शन होकर छपरा से आनंद विहार के बीच स्पेशल ट्रेन चला रहा है। यह अनारक्षित स्पेशल ट्रेन संख्या 05589/05590 दो जोड़ी तिथियों में चलेगी। जानकारी के अनुसार 05589 छपरा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 7 और 8 नवंबर को छपरा से रवाना होगी। यह ट्रेन दोपहर 3:00 बजे छपरा से खुलेगी। शाम 4:22 बजे दिघवा दुबौली, 5:25 बजे थावे जंक्शन, रात 8:10 बजे कप्तानगंज, 9:15 बजे गोरखपुर तथा अगले दिन सुबह 10:45 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में 05590 आनंद विहार-छपरा स्पेशल ट्रेन 8 और 9 नवंबर को चलेगी। यह ट्रेन आनंद विहार से दोपहर 1:00 बजे रवाना होगी, गोरखपुर पर शाम 2:40 बजे, थावे जंक्शन पर अगले दिन सुबह 6:30 बजे और छपरा पर सुबह 9:00 बजे पहुंचेगी। रेलवे सूत्रों के अनुसार इन दोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.