भागलपुर, मार्च 25 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू में नए अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए इंटरव्यू की तिथि जारी कर दी गई है। कुलपति प्रो. जवाहर लाल के निर्देश पर कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे ने तिथि जारी की है। इंटरव्यू का आयोजन विवि के सिंडिकेट हॉल में होगा। इंटरव्यू के लिए चयनित अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वे इंटरव्यू के दिन सभी शैक्षणिक दस्तावेज की मूल कॉपी लेकर पहुंचे। 11.30 से इंटरव्यू होगा। दस्तावेज सत्यापन के लिए 10.30 बजे आना होगा। अधिसूचना के मुताबिक 7 अप्रैल को साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स, हिस्ट्री, लॉ एवं फिलॉसफी, 8 अप्रैल को फिजिक्स, केमेस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, मैथमेटिक्स, होम साइंस एवं कॉमर्स जबकि 9 अप्रैल को हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, म्यूजिक और पॉलिटिकल साइंस के अभ्यर्थियों का इंटरव्यू रखा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.