नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- बिहार में चुनावी तैयारियों धार देने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बीते चार महीने में तीसरी बार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। आगामी 7 अप्रैल को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होने पटना आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर गुरूवार को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में तैयारी समिति की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने सभी नेताओं को इस सम्मेलन को लेकर पिछड़े और दलित वर्ग के बीच प्रचार प्रसार करने और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बिहार कांग्रेस द्वारा स्वागत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर भी पार्टी के शीर्ष नेताओं को निर्देशित किया गया। बिहार दौरे से पहले शुक्रवार को कांग्रेस द्वारा हाल ही में बिहार के सभी 40 सांगठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.