हल्द्वानी, सितम्बर 27 -- हल्द्वानी। भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के अवसर पर इस वर्ष हल्द्वानी में ऐतिहासिक और भव्य आयोजन होने जा रहा है। भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह समिति-2025 और वाल्मीकि पंचायत सभा हल्द्वानी के तत्वावधान में यह कार्यक्रम 6 और 7 अक्टूबर को पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। समिति के महामंत्री कैलाश भारती ने बताया कि 6 अक्टूबर को शाम 6 बजे तिकोनिया स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान होंगे। 7 अक्टूबर को सुबह 5 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। दोपहर 1 बजे भव्य शोभायात्रा लक्ष्मी शिशु मंदिर विद्यालय, बरेली रोड से शुरू होगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नैनीताल मार्ग स्थित भगवान वाल्मीकि पार्क में संपन्न होगी। जिसके सांसद अजय भट्ट, विधायक सुमित हृदयेश और मेयर गजराज अतिथि होंगे। समारोह की तैयारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.