मुजफ्फरपुर, जनवरी 16 -- मुजफ्फरपुर, वसं। गुरुकुल शतरंज अकादमी की ओर से बालूघाट स्थित शाखा में 18 जनवरी को 7वीं गुरुकुल शतरंज लीग का आयोजन किया जाएगा। अकादमी के सचिव अभिषेक सोनू के अनुसार प्रतियोगिता में शीर्ष तीन टीमों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य है। प्रतियोगिता में किसी भी आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। प्रवेश की अंतिम तिथि 17 जनवरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...