मुंगेर, जून 28 -- मुंगेर, निज संवाददाता। धरहरा प्रखंड अंतर्गत दशरथपुर इटवा मुसहरी में बाइक दुर्घटना में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में इटवा दशरथपुर निवासी विनोद कुमार राम का 26 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार एवं ओपी मंडल का 24 वर्षीय पुत्र मिथिलेश कुमार शामिल है। दोनों युवक बाइक से बंगलवा से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान इटवा मुशहरी के समीप बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दोनों को सड़क पर घायल अवस्था में देख क्षेत्र भ्रमण कर लौट रहे प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी हिमांशु कुमार रंजन ने खून से लथपथ दोनों युवकों को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। मिथिलेश के सिर में गहरी चोट लगी है जबकि दाहिना पैर टूट गया है। वहीं सूरज का दाहिना हाथ और दाहिना पैर टूट गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.