कटिहार, फरवरी 18 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में शिक्षा सत्र से जुड़े आवेदनों को लेकर प्रखंडवार तस्वीर सामने आई है। जिसमें जिले के कुल 326 निजी स्कूलों में से 225 स्कूल सक्रिय रूप से प्रक्रिया में शामिल हैं। जिसके तहत कुल 690 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 121 आवेदन बीईओ स्तर पर अपडेट हुए और 561 छात्रों को सीट आवंटित की जा चुकी है। आठ आवेदन बीईओ स्तर पर अस्वीकृत किए गए हैं। समग्र शिक्षा द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक सबसे अधिक आवेदन कटिहार प्रखंड में प्राप्त हुए, जहां 134 स्कूलों में से 100 सक्रिय हैं। यहां 345 आवेदन आए, जिनमें 317 छात्रों को सीट आवंटित की गई। कोढ़ा में 68 में से 62 आवंटन हुए, जबकि बरारी में 49 में से 39 छात्रों को सीट मिली। इसी तरह फलक़ा में 32 में 29, आजमनगर में 31 में 30 और मनिहारी में 29 में 19 छात्रों को आवंटन हुआ। ह...