लखनऊ, मार्च 24 -- -सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई न होने से अभ्यर्थियों में रोष, मंत्री ने पैरवी करने का दिया आश्वासन लखनऊ, कार्यालय संवाददाता 69 हजार शिक्षक भर्ती के आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने सोमवार को बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने नारेबाजी कर नाराजगी जतायी। पुलिस भी आ गई। अभ्यर्थियों का कहना था कि सुप्रीम कोर्ट में चल रही शिक्षक भर्ती की सुनवायी के मामले में सरकार ढुलमुल रवैया अपनाए हुए है। घेराव का पता लगते ही स्कूल महानिदेशक, बेसिक शिक्षा निदेशक और न्याय विभाग के अधिकारी मंत्री आवास आ पहुंचे। अभ्यर्थियों से वार्ता करने का प्रयास किया लेकिन अभ्यर्थी मंत्री से मिलने की जिद पर अड़े रहे। आखिर में मंत्री संदीप सिंह ने अभ्यर्थियों से वार्ता कर 25 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवायी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.