सीवान, फरवरी 6 -- पचरुखी, एक संवाददाता। सहायक सराय थाना की पुलिस ने बुधवार की देर मकदूम सराय मिस्कार टोली से 69 पुड़िया स्मैक के साथ दो कारोबारियों को पकड़ा है। पकड़ाए कारोबारियों में स्थानीय निवासी मृत्युजा अली एवं शाहनवाज अली शामिल हैं। पकड़ाए दोनों कारोबारियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने गुरुवार को दोनों को जेल भेज दिया। पुलिस से जुड़े सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम पुलिस को मकदूम सराय के मिस्कार टोली स्थित एक कबाड़ी दुकान में स्मैक कारोबारियों द्वारा स्मैक के साथ मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली थी। तत्पश्चात पुलिस टीम ने छापेमारी कर 69 पुड़िया स्मैक के साथ दो कारोबारियों को दबोच लिया। वहीं पुलिस ने पकड़ाए कारोबारियों से पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर इस कारोबार में संलिप्त अन्य कारोबारियों के सम्बन्ध में आवश्यक जां...