फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 15 -- फर्रुखाबाद । दिव्यांग शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे । सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं । चिकित्सकों के पहुंचने के बाद दिव्यांगों की जांच शुरू हुई। शिविर के दौरान कुल 69 दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनाए गए । हड्डी से संबंधित दिव्यांगों की जांच कर डॉ. ऋषिकांत वर्मा ने 52 प्रमाण पत्र जारी किए । आंख से संबंधित दिव्यांगों की जांच डॉ. मेघा सक्सेना ने की । जिसमें 10 प्रमाण पत्र बनाए गए । वहीं नाक, कान व गला ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. नवनीत ने जांच कर 7 दिव्यांगों के प्रमाण पत्र तैयार किए । हालांकि शिविर में शामिल कई दिव्यांगों को अभी भी निराशा हाथ लगी । तहसील अमृतपुर के गांव करनपुर निवासी दिव्यांग राजकुमार ने बताया कि वह कई बार शिविर में आ चुके हैं लेकिन अब तक उनका दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बन...