रांची, जनवरी 28 -- खूंटी, संवाददाता। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूल हॉकी प्रतियोगिता के अंतर्गत बुधवार को बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम ग्राउंड, खूंटी में अंडर-17 बालिका वर्ग के लीग मुकाबले खेले गए। पूरे दिन चले मुकाबलों में देश के विभिन्न राज्यों और संस्थाओं की टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। दिन का पहला मुकाबला उत्तर प्रदेश और केबीएस के बीच खेला गया। इस मैच में उत्तर प्रदेश की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाते हुए केबीएस को कोई मौका नहीं दिया और 7-0 से एकतरफा जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में ओडिशा और राजस्थान आमने-सामने थे। ओडिशा की टीम ने बेहतरीन तालमेल और तेज खेल का प्रदर्शन करते हुए 7-0 से शानदार जीत हासिल की। तीसरे मैच में सीआईएससीई और पश्च...