रांची, दिसम्बर 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। बीआईटी मेसरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्टेडियम में गुरुवार से 69वीं राष्ट्रीय स्कूली अंडर-14 एवं अंडर-17 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता (एसजीएफआई) का शुभारंभ होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में देशभर के 39 राज्यों और विभिन्न इकाइयों से कुल 1166 फुटबॉल खिलाड़ी और 155 कोच व मैनेजर हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ी रांची पहुंच चुके हैं, जिनका झारखंड की गौरवशाली संस्कृति के अनुरूप पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। खिलाड़ियों के ठहरने के लिए जेसीईआरटी, रातू और जेयूटी में इंतजाम किए गए हैं। राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग नेबताया कि प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन सुबह 11 बजे खेल मंत्री सुदिव्य कुमार करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...