चतरा, दिसम्बर 5 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। 69वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में ताइक्वांडो खिलाड़ी विश्वजीत कुमार सिंह ने अपने हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कान्हाचट्टी प्रखण्ड के पोलपोल गांव निवासी विजय सिंह के पुत्र विश्वजीत कुमार सिंह ने अरुणाचल प्रदेश के इटानगर स्थित खेलो इंडिया इंडोर स्टेडियम में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक 63 किलोग्राम भार वर्ग में दमदार खेल दिखाते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। विश्वजीत ने अपने अभियान में गोवा, पुडुचेरी और चंडीगढ़ के खिलाड़ियों को हराते हुए शानदार रूप से सेमीफाइनल तक प्रवेश किया। सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने जोरदार संघर्ष किया, लेकिन मणिपुर के खिलाड़ी से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद उन्होंने झारखंड के लिए पदक सुनिश्चित कर राज्य को गौरवान्वित किया। इस उपलब्धि पर मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.