रांची, दिसम्बर 1 -- रांची, संवाददाता। गोरखपुर में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता (अंडर-17, ग्रीको रोमन शैली) में झारखंड के पहलवान अनूप कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 45 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। अनूप ने अपने शुरुआती मुकाबलों में चंडीगढ़ और महाराष्ट्र के खिलाड़ियों को हराया। सेमीफाइनल में हरियाणा के पहलवान से कड़े संघर्ष में हार के बाद उन्होंने कांस्य पदक मुकाबले में पंजाब के पहलवान को पराजित कर पोडियम पर स्थान सुनिश्चित किया। अनूप की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग तथा कोच प्रवीण कुमार व बबलू कुमार ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.