नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। दक्षिणी दिल्ली की एक 68 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षिका के साथ शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर करीब 38 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। साइबर पुलिस ने शिकायत पर शनिवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मालवीय नगर निवासी 68 वर्षीय पार्वती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ जून 2024 को उनके व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। निवेश से मुनाफे का झांसा देकर उस व्यक्ति ने उन्हें चार शेयर ट्रेडिंग ग्रुप्स में जोड़ लिया। इन ग्रुप्स में सदस्य शेयर मार्केट के माध्यम से मुनाफा कमाने के संदेश साझा करते थे। पीड़िता ने पहले निवेश के तौर पर 10 हजार रुपये लगाए और थोड़े समय तक छोटी-छोटी रकम निवेश करती रहीं। ग्रुप में होने वाले संदेशों और फर्जी मुनाफे के आंकड़ों पर भरोसा कर उन्होंने करीब एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.