किशनगंज, अक्टूबर 29 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के एमजीएम चेक पोस्ट के पास सोमवार को पुलिस ने एक ई - रिक्शा से लाया जा रहा 68.10 ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ व 500 एमएल देशी चुलाई शराब बरामद किया है। जप्त मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई एफएसटी टीम के द्वारा की गई। मामले में पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। एफएसटी टीम सोमवार को उक्त चेक पोस्ट में चेकिंग अभियान चला रही थी तभी बंगाल की ओर से आ रही एक ई - रिक्शा चेक पोस्ट से गुजर रही थी। ई - रिक्शा चालक को रुकने को इशारा किया गया। लेकिन ई - रिक्शा चालक वाहन को तीव्र गति से दौड़ने लगा। टीम को आशंका हुई और चालक को खदेड़ कर पकड़ लिया गया। ई - रिक्शा को रुकवा कर जांच की गई तो ई - रिक्शा से 11 पुड़िया गांजा जैसा म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.