महाराजगंज, फरवरी 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। यूपी बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होगी। परीक्षा को नकल विहीन, पारदर्शी व सुचितापूर्ण ढंग से कराने के लिए 68 कार्यपालक मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। ये कार्यपालक परीक्षा केंद्रों की लगतार निरीक्षण करेंगे। इन्हें मजिस्ट्रेट का पावर दिया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा सचिव के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने कार्यपालक तैनात किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कार्यपालक मजिस्ट्रेट के रूप में राजस्व अधिकारी, भूमि अर्जन अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सहायक निदेशक चकबंदी, चकबंदी अधिकारी, सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, सहायक अभियंता जिला परिषद, बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज, सह जिला विद्यालय निरीक्षक, उप निदेशक कृषि, जिला उद्...