मुजफ्फर नगर, जनवरी 6 -- मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की शूटिंग रेंज के प्रतिभाशाली शूटर अभिनव देशवाल ने नई दिल्ली में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में अलग-अलग स्पर्धाओं में पांच गोल्ड, दो सिल्वर और एक कांस्य पदक जीत कर शूटिंग रेंज सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया। विद्यालय की शूटिंग रेंज के कोच अमित कुमार धीमान ने बताया कि 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता नई दिल्ली में 11 दिसंबर से 4 जनवरी तक आयोजित हुई, जिसमें शूटिंग रेंज के शूटर अभिनव देशवाल ने 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल, स्टैंडर्ड पिस्टल तथा .32 बोर पिस्टल स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। अभिनव देशवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उक्त सभी स्पर्धाओं में पांच गोल्ड, दो सिल्वर तथा एक कांस्य पदक जीतकर शूटिंग रेंज के साथ-साथ क्षेत्र का भी नाम रोशन किया।...