नोएडा, फरवरी 14 -- नोएडा। जिले में शनिवार को यातायात पुलिस ने जांच अभियान चलाया। इसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान और सीज की कार्रवाई की गई। इसमें कुल 6769 वाहनों के ई-चालान किए गए। यातायात पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यातायात पुलिसकर्मियों ने 2258 चालान और आईएसटीएमएस कैमरों द्वारा 4511 वाहनों के चालान किए गए। बिना हेलमेट 2443, नो पार्किंग के कारण 689 और तेज गति में गाड़ी चलाने के कारण 376 वाहनों के चालान किए गए। 13 वाहनों को सीज किया गया। गलत दिशा में वाहन चलाने के कारण 629 वाहनों के चालान किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...