मधुबनी, जनवरी 31 -- झंझारपुर। उत्पाद विभाग झंझारपुर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए फुलपरास थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर के समीप वाहन चेकिंग के दौरान 675 लीटर नेपाली देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। इस दौरान शराब लदे एक टेंपो को भी जब्त किया गया है। उत्पादन निरीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि मद्य निषेध अधीक्षक, मधुबनी के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया गया था। सूचना मिली थी कि नेपाल से अवैध रूप से शराब की खेप लाई जा रही है। इसी आधार पर टीम ने ब्रह्मपुर के समीप घात लगाकर वाहन जांच शुरू की, जिसमें एक टेंपो को रोका गया। तलाशी के दौरान टेंपो से 15 बोरा नेपाली देशी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 675 लीटर आंकी गई। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान फुलपरास थाना क्षेत्र के फुलकाही वार्ड-14 निवासी शोभिर राम के पुत्र बिंशु...