फतेहपुर, जनवरी 9 -- फतेहपुर। यातायात पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर वाहनों का चालान करने के साथ ही शमन शुल्क वसूल किया है। यातायात प्रभारी लालजी सविता के नेतृत्व में चलाए जाने वाले अभियान में पुलिस ने दो वाहनों से 15 सौ रुपये शमन शुल्क वसूलने के साथ ही कागजात में कमियां पाए जाने के साथ ही अन्य अनियमितताएं पाए जाने पर 67 वाहनों का चालान किया है। साथ ही वाहन स्वामियों को जागरुकता परक पंपलेटों का वितरण कर यातायात के नियमों के प्रति जागरुक किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...