मैनपुरी, सितम्बर 13 -- मैनपुरी। शहर में जगह-जगह गंदगी फैली हुई है, सफाई नहीं हो रही। जिसके चलते मच्छरों की फौज पैदा हो गई और लोग बीमार होने लगे हैं। पिछले कई दिनों से इस तरह की शिकायतें आ रही थीं। शुक्रवार को चेयरमैन संगीता गुप्ता ने इन शिकायतों पर संज्ञान लिया और हरदौल आश्रम पर सफाई कर्मचारियों की हाजिरी चेक की तो सफाई कार्यों की पोल खुल गई। कुल 67 कर्मचारियों में से 20 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। चेयरमैन ने नाराजगी जताई और इन सभी गायब कर्मचारियों का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश जारी किए हैं। शुक्रवार को चेयरमैन संगीता गुप्ता हरदौल आश्रम पहुंची और यहां उन्होंने सफाई कर्मचारियों की हाजिरी चेक की। इस दौरान 67 में से 20 सफाई कर्मचारी गायब पाए गए। उन्होंने मौके पर ही ईओ बुद्धिप्रकाश से गायब कर्मचारियों को लेकर नाराजगी जताई। कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.