भदोही, दिसम्बर 13 -- भदोही, संवाददाता। जिले के नौ थानों पर माह के दूसरे शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी शैलेष कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश अफसरों ने फरियाद सुनी। इस दौरान 67 प्रार्थना पत्रों (राजस्व विभाग से सम्बंधित 59 तथा पुलिस से जुड़े आठ) में से पुलिस के आठ एवं राजस्व का एक मामला निस्तारित किया गया। अफसरों ने कहा कि छोटे जिले भदोही में जमीनों के विवाद सबसे ज्यादा आ रहे हैं। राजस्व एवं पुलिस की टीम संग संबंधित गांवों में जाना चाहिए। पैमाइश करने के साथ ही मामलों का मौके पर गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करें। कहा कि एक ही मामले की बार-बार फर्जी शिकायत करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएं। साथ ही जो मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं, वहां पर यथा स्थितियां बनाए रखें। मातहतों को हिदायत दिया कि लापरवाही को बर्द...