बागपत, फरवरी 23 -- बागपत। यूपी बोर्ड की जिले के सभी केंद्रों पर सोमवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की अंग्रेजी और द्वितीय पाली में इंटरीडिएट गणित की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई है। अधिकारियों ने केंद्रों पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्य परीक्षा होने के चलते कंट्रोल रूम से भी गहनता से निगरानी रखी गई है। बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट रहा है। सभी केंद्रों पर पैनी नजर रखी गई है। प्रथम पाली में हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। 37 केंद्रों पर 13510 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 12998 उपस्थित रहे और 512 ने परीक्षा छोड़ दी। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की गणित विषय की परीक्षा संपन्न हुई। सभी केंद्रों पर 6160 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 6005 उपस्थित रहे और 155 की अनुपस्थित दर्ज की गई है। परीक्षा से पहले हाईस्कूल की अंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.