प्रयागराज, जनवरी 9 -- प्रयागराज। 'वन नेशन वन स्टूडेंट आईडी' की परिकल्पना को साकार करते हुए जिले के 6673 परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीआईएससीई, सीबीएसई, आश्रम पद्धति विद्यालय, अटल आवासीय विद्यालय एवं मदरसा बोर्ड में पढ़ने वाले कक्षा एक से 12 तक के लगभग 12.05 लाख छात्र-छात्राओं की 12 अंको की यूनिक अपार (आटोमेटेड परमानेन्ट एकेडमिक एकाउंट रजिस्ट्री) आईडी तैयार करायी जा रही है। बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि अपार आईडी के लिए माता-पिता/अभिभावक की सहमति अनिवार्य है। प्रत्येक छात्र-छात्रा के अकादमिक इतिहास का विवरण डिजिलॉकर में संरक्षित रहेगा। इसस बच्चों के अभिलेखों जैसे अंकपत्रों, स्थानान्तरण प्रमाण-पत्रों के खोने का डर नहीं रहेगा। ड्रॉप आउट बच्चों की ट्रैकिंग कर उनको शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना आसान हो जाएगा। आमजन को सुझा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.