कटिहार, फरवरी 24 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत निजी विद्यालयों में 25 फीसदी आरक्षित सीटों पर नामांकन के लिए सोमवार को रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूरी की गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रक्रिया में समग्र शिक्षा एवं गुणवत्ता शिक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी समर विजय सिंह के अलावा निजी स्कूल के सदस्य मौजूद रहे। जिले के 15 प्रखंडों के कुल 326 निजी स्कूलों में 690 सीटें चिन्हित की गई थीं। प्राप्त आवेदनों में से 680 को स्वीकृत किया गया, जबकि 10 आवेदन निरस्त हुए। रेंडमाइजेशन के बाद 664 बच्चों का नामांकन आवंटित विद्यालयों में सुनिश्चित किया गया। सबसे अधिक आवेदन सदर प्रखंड में सबसे अधिक आवेदन कटिहार प्रखंड में प्राप्त हुए, जहां 345 बच्चों को स्वीकृति दी गई और 329 का नामांकन सुन...