लातेहार, दिसम्बर 11 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड में राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में सभी पीडीएस दुकानदारों के बीच 66 4जी ई-पॉश मशीन का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में बीडीओ सुमित सिन्हा व प्रशिक्षण दल कंपनी प्रतिनिधि रवि राजन, ऑपरेटर मुकेश कुमार और सतीश कुमार मौजूद थे। मशीन देने के बाद प्रशिक्षण दल द्वारा सभी डीलरों को मशीन के संचालन से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर डीलर संघ अध्यक्ष रोहित कुमार, सहित सभी डीलर उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...