आगरा, मार्च 20 -- आगरा के वृद्धाश्रम में अकेलेपन का दर्द सहने वाले 66 वर्षीय मुन्नालाल और 57 वर्षीय प्रीतिलता ने गुरुवार को एक-दूसरे का हाथ थामकर जीवनभर साथ निभाने का वचन दिया। इस विवाह के साथ ही मुन्नालाल की 90 वर्षीय मां की बहू लाने की वर्षों पुरानी हसरत भी पूरी हो गई। इससे उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। वरमाला के बाद पंडित देवेंद्र शास्त्री ने विधि विधान से विवाह कराया। बता दें कि आपके अखबार हिन्दुस्तान ने तीन दिन पहले बुजुर्गों से बातचीत की थी तो उन्होंने विवाह की इच्छा जतायी। हिन्दुस्तान ने आश्रम के संचालक को अवगत कराया। इसके बाद विधिक जानकारी लेने के बाद विवाह हुआ। विवाह के मौके पर आगरा के कैलाश स्थित रामलाल वृद्धाश्रम का माहौल बदला बदला दिखाई दिया। एक तरफ मंगल गीत, दूसरी तरफ नये-नये परिधानों में सजे बुजुर्ग, घोड़े पर सवार दू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.