गिरडीह, मार्च 25 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला स्वास्थ्य विभाग के 659 आउटसोर्सिंग कर्मियों ने झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के बैनर तले सोमवार से काला बिल्ला लगाकर शांतिपूर्वक विरोध-प्रदर्शन किया। कहा कि निजी कंपनी द्वारा वेतन और ईपीएफ में गड़बड़ी की गई है। जिसको लेकर सभी आंदोलनरत है। यह विरोध-प्रदर्शन लगातार एक अप्रैल तक चलेगा। आंदोलनकारी कर्मियों ने चेताया कि यदि इस दौरान उचित कार्रवाई नहीं हुई तो दो अप्रैल को मशाल जुलूस निकाला जाएगा और कंपनी के मालिक तथा सिविल सर्जन का पुतला दहन किया जाएगा। इसके बाद भी मांगों पर गौर नहीं किया गया तो सात अप्रैल से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। कहा कि यह धरना-प्रदर्शन जिला मुख्यालय सदर अस्पताल परिसर में होगा। इधर, मोर्चा के केन्द्रीय सचिव नागेन्द्र चंद्रवंशी ने कहा कि सभी आउटसोर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.