रुद्रपुर, जनवरी 31 -- खटीमा। जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत निर्माण श्रमिकों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। श्रम कल्याण विभाग के माध्यम से श्रमिकों को सुरक्षा किट प्रदान की जा रही है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी मीनाक्षी भट्ट ने बताया कि सरकार की योजना के तहत 90 दिन तक मजदूरी करने वाले को लाभान्वित किया जाता है। प्रत्येक श्रमिक को सुरक्षा किट जिसमें कंबल, छाता, बूट, हेलमेट आदि का लाभ दिया जा रहा है। अब तक 650 से अधिक श्रमिकों योजना का लाभ दिया जा चुका है और एक हजार श्रमिकों को लाभ दिया जाना है। विभिन्न शिविरों के माध्यम से भी योजना का लाभ दिया जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.