औरंगाबाद, अगस्त 6 -- नवीनगर, संवाद सूत्र। नवीनगर प्रखंड के महुली में 65.80 करोड़ रुपये की लागत से डॉ. भीमराव अंबेडकर प्लस टू आवासीय विद्यालय का निर्माण होगा। इस परियोजना को प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। कुटुंबा विधायक और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार के निजी सहायक रामपति राम ने बताया कि कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र में तीन आवासीय विद्यालयों की स्वीकृति दी गई है। इनमें एक कुटुंबा, एक देव और एक नवीनगर प्रखंड में बनेगा। इन विद्यालयों के निर्माण से क्षेत्र के अनुसूचित जाति वर्ग के छात्रों को प्लस टू स्तर की शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। विद्यालय में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस पहल से स्थानीय लोगों में उत्साह है। बधाई देने वालों में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संतान सिंह, रजत अध्यक्ष जगन यादव, कुटुंबा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष नी...