धनबाद, फरवरी 19 -- धनबाद। 10 हजार रुपए से अधिक बिजली बिल बकायेदारों का कनेक्शन बुधवार को 65 लोगों का काटा गया। इस दौरान कई लोगों ने मौके पर बिल भुगतान किया। इससे विभाग के कोष में लाखों रुपए राजस्व की प्राप्ति हुई। सहायक अभियंता ऋषि सागर ने बताया कि अभियान के दौरान 65 बकायेदारों का कनेक्शन काटा गया है। जिन उपभोक्ताओं का बकाया अधिक है, वैसे लोग किस्तों में भुगतान करें अन्यथा कनेक्शन काट दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...