कटिहार, फरवरी 12 -- बारसोई निज प्रतिनिधि बारसोई पुलिस ने 65 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर उत्पाद अधिनियम के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मंगलवार की देर रात लहगरिया पंचायत स्थित पटोलबाड़ी ग्राम से दो शराब तस्कर को शराब के साथ पकड़ा गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन युवक पश्चिम बंगाल से शराब की खेप लेकर आ रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब के साथ नरेश ऋषि तथा अजय ऋषि पटोलबाड़ी निवासी को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान फरार तस्कर दिलीप ऋषि की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...